पत्रकार पंडित मनोज दुबे विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन के नेशनल ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रीय संगठन मँत्री नियुक्त
सर्व समाज में हर्ष दी शुभकामनाएं बधाई
कटंगी बालाघाट । पत्रकारिता के क्षेत्र मे दशकों राष्ट्रीय सम्मानो से विभूषित किये जा चुके है पंडित मनोज दुबे की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर पाण्डेय द्वारा दोहरी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नेशनल ब्रांड एंबेसडर व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया उनकी नियुक्ति पर विप्र समाज में हर्ष व्याप्त है वहीं उन्हें शुभकामनाएं बधाई दी
अनेकों उपाधियों से नवाजे गए
तात्कालीन महामहिम राज्यपाल महोदय के हस्ते उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया उल्लेखनीय हैं कि समाज सेवा पञकारिता के जाने पहचाने लोकप्रिय चेहरा भाई मनोज दुबे ने 40, वर्षों से अधिक का समय पत्रकारिता और लेखन समाज सेवा के कार्यो मे देकर शीर्ष पर अपना स्थान बनाया है
नेशनल ब्रांड एंबेसडर
विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन के केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता प्रशासनिक कार्यालय न ई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंडित सागर पाण्डेय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद द्वारा पचमढी के वरिष्ठ लेखक एवं अधिमान्य पत्रकार , प्रेस क्लब आंफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित मनोज दुबे को उनकी पत्रकारिता मे बेवाक लेखनी , निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के बहुआयामी क्षेत्र मे अद्वितीय सफलता को लेखन क्षेत्र मे अपनी महारथ हासिल करने वाले पंडित मनोज दुबे की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन का नेशनल ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रीय संगठन मँत्री नियुक्त किया गया है इस आशय की घोषणा विश्व ब्राह्मण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सागर पाण्डेय द्वारा घोषणा की गई ।
पिकनीक मनाने गए दो भाइयों की डेम में डूबने से हुई मौत , पढ़े पूरी ख़बर
पंडित दुबे की इस नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज सहित विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित ईष्ट मित्रों शुभचिंतकों के अलावा डायरेक्टर पंडित मिहिर ञिवेदी ,आशीष पाण्डेय प्रदेश प्रभारी विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतराष्ट्रीय संगठन , प्रदेश अध्यक्ष पंडित अवधेश शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित दीपक आड़े नगर के वयोवृद्ध समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम दास जी धूत , श्री श्याम राठी जी , श्री नरेन्द्र गुप्ता जी , श्री पंकज जायसवाल बाईस प्रसीडेंट छावनी परिषद सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की ।
रिपोर्टर
आशीष पाण्डेय
कटंगी बालाघाट